Categories: hindiUttarakhand

पशु खरीदें आप, ब्याज भरेगी सरकार, ऐसे उठाएं इस योजना का लाभ, पाएं 90 प्रतिशत सब्सिडी – Uttarakhand

You can buy animals, the government will pay the interest, take advantage of this scheme like this, get 90 percent subsidyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड में पशुपालकों की आय को बढ़ाने के लिए और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा राज्य पशुधन मिशन योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत पशुओं की खरीद पर पशुपालन विभाग द्वारा सब्सिडी देने का प्रावधान है. इससे पशुपालक सस्ती दरों में पशु खरीद पाएंगे और अपनी आजीविका चला पाएंगे. इस योजना के तहत पशुपालन विभाग पशुपालकों को गाय, भैंस, बकरी, खच्चर खरीदने पर लोन देता है. लोन के ब्याज पर पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को सब्सिडी दी जाती है.क्या है ये योजनाउत्तराखंड के नैनीताल स्थित पशु चिकित्सालय की पशु चिकित्साधिकारी डॉ हेमा राठौर ने लोकल 18 से खास बातचीत के दौरान बताया कि सरकार द्वारा राज्य पशुधन मिशन योजना चलाई जा रही है. इस योजना में पशुपालक को अलग-अलग पशुओं को खरीदने के लिए अलग-अलग तरह के लोन दिए जाते हैं. इस योजना का लाभ लेने वाले पशुपालक को 2 भैंस या 5 गाय खरीदने पर 3 लाख 75 हजार का अधिकतम लोन दिया जाता है. वहीं 5 बकरी 1 बकरा खरीदने पर अधिकतम 90 हज़ार, 10 बकरी 1 बकरा खरीदने पर अधिकतम 1 लाख 80 हज़ार का लोन दिया जाता है. जिसमें से लोन का 90 फीसदी ब्याज पशुपालन विभाग वहन करता है, जबकि 10 प्रतिशत ब्याज पशुपालक खुद वहन करता है.ऐसे करें आवेदनडॉ. हेमा राठौर बताती हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालक आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अपने शहर के पशु चिकित्सालय में आकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बैंक को लोन के लिए आवेदन भेजे जाते हैं. जिसके बाद बैंक से पशुपालक लोन ले सकते हैं. डॉक्टर राठौर बताती हैं कि अब तक नैनीताल और आस पास के इलाकों के लगभग 50 पशुपालक बकरियों और भैंस खरीदने के लिए लोन ले चुके हैं. आप भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं और पशु पाल सकते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

12 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

18 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago