Categories: hindiUttarakhand

2 दिन में बदल जाएगा उत्तराखंड का मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी; तेजी से बढ़ेगी ठंड – Uttarakhand

Uttarakhand’s weather will change in 2 days, there will be rain and snowfall in these districts; cold will increase rapidlyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड का मौसम अगले 2 दिन बाद बदल जाएगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आठ और नौ दिसंबर को प्रदेशभर में हल्की बारिश और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश का तापमान तेजी से नीचे जाने की संभावना है। ऐसे में उत्तराखंड में तेजी से ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में तेजी से ठंडी हवाएं भी चलने के आसार हैं। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।प्रदेश में अक्तूबर-नवंबर में बारिश नहीं होने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में तापमान तेजी से गिरने की संभावना है। तापमान गिरने के साथ ही ठंड में तेजी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद ठंडी हवाओं का दौर भी शुरू होगा जो प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट लाएगा।ठंड में होगा इजाफादेहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि आठ व नौ दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस से प्रदेशभर में हल्की बारिश और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद अगले तीन से चार दिन में तापमान में दो-चार डिग्री की कमी आने से ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान तेजी से नीचे जाएगा। तापमान में गिरावट के कारण ठंड तेजी से बढ़ जाएगी। ऐसे में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

12 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

18 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago