आज से गढ़वाल दौरे पर निकले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

चार स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे
भ्रमण के दौरान करेंगे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान डॉ. रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग कर आम लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह 13 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। चार दिवसीय भ्रमण के दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई करेंगे।
यात्रा के माध्यम से वह क्षेत्र के कोटली, सिमखेत, सांकरसैंण एवं मरखोला में आम लोगों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे राष्ट्रीय योजनाओं यथा पक्का मकान, नल जल कनेक्शन, शौचालय, निःशुल्क इलाज, निःशुल्क राशन, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, बैंक खाता खुलवाने, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री स्वामित्व संपत्ति कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जा सके।
अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान गुरूवार को डॉ. रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के मरखोला में चाकीसैंण-जाख रोड़, चाकीसैंण-मरखोला-बांजकोट मोटरमार्ग डामरीकरण का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह मरखोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसे अलावा डॉ. रावत चाकीसैंण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सौन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास तथा राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र के मरम्मत कार्यों एवं यूपीसीएल के 33 केबी सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह चौंरा में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन तथा आंताखोली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आंताखोली के मरम्मत कार्यों व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरकासारी के नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे, साथ ही वह सौंठ में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का लोकार्पण करेंगे, इसके बाद डॉ. रावत स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कठ्यूड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जाजरी में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का सौन्दर्यीकरण एवं जाजरी-किरसाल-चंगीन मोटरमार्ग का लोकार्पण करेंगे। रिखोली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन एवं कुचोली में प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, भवन सौन्दर्यीकरण व बाल वाटिका के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोर्कापण करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत कुठखाल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन, प्राथमिक विद्यालय मिजगांव के सौन्दर्यीकरण का लोर्कापण तथा प्राथमिक विद्यालय कुठखाल के भवन का शिलान्यास करेंगे। घुलेख में नवीन पंचायत भवन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बाल-बाटिका हेतु अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास करेंगे जबकि रिस्ती में डॉ. रावत राजकीय इंटर कॉलेज के नव निर्मित भवन, रामलीला मंच, प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत कार्यों एवं राजकीय इंटर कॉलेज रिस्ती में नव निर्मित प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह डुंगरी में प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन व मरम्मत कार्यों, नवीन पंचायत भवन एवं तरपालीसैंण-गडोली-डुंगरी मोटरमार्ग का लोकार्पण करेंगे। गडोली में डॉ. रावत प्राथमिक विद्यालय के भवन सौन्दर्यीकरण व अतिरिक्त कक्ष के अलावा बारतघर का शिलान्यास करेंगे साथ ही वह गडोली में इंटरलॉकिंग टाईल्स से बने रास्ते का लोकार्पण करेंगे।
शनिवार को डा. रावत थलीसैण के भंडेली में भंडेली-जसपुरखाल-चौखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण का भूमि पूजन, ढौंड में राजकीय इंटर कॉलेज के नवीन भवन का लोकार्पण एवं खैतोली में गांव को जोड़ने वाले मोटरमार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह उफरैंखाल में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का शिलान्यास तथा हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर का लोकार्पण करेंगे, साथ ही डॉ. रावत बूंगीधार में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके उपंरात कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत गैरसैंण के लिये रवाना होंगे जहां वह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे साथ ही वह अपने विभागों का औचक निरीक्षण भी करेंगे।
इससे पूर्व गढ़वाल दौरे के पहले दिन डॉ. रावत ने अपनी विधनसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत ग्वाडीगाड़, चोपड्यूं, कोटली, पाबौं, चिपलघाट एवं सांकरसौंण में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर स्थानीय लोगों को विकास की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने कोटली, सिमखेत एवं सांकरसैण में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई की और आम जनमानस को सम्बोधित कर केन्द्र व राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही उन्होंने आम लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

7 minutes ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

10 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

49 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

1 hour ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago