Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बीती शाम मौसम का मिजाज बदल गया. देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 31 मार्च तक अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग की ने उत्तराखंड में 31 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कई जगह ओलावृष्टि-बारिश कि संभावना है. वहीं, पौड़ी, टिहरी, चमोली, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश की है संभावना.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेटदेहरादून के मौसम का हालमौसम विभाग की मानें तो आज देहरादून में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देहरादून में आज गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 31 मार्च को भी देहरादून में ओलावृष्टि जारी रहेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 01 अप्रैल को देहरादून में ओलावृष्टि और बारिश तो नहीं होगी, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं.नैनीताल के मौसम का हालमौसम विभाग की मानें तो नैनीताल में भी 31 मार्च तक ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, आज नैनीताल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. 31 मार्च को नैनीताल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. IMD की मानें तो 01 अप्रैल को नैनीताल में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. इसी के साथ गरज और बिजली चमकने सी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.अल्मोड़ा के मौसम का हालमौसम विभाग की मानें तो अल्मोड़ा में आज यानी 30 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अल्मोड़ा में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो अल्मोड़ा में आज धूलभरी आंधी भी चल सकती है. कल यानी 31 मार्च को भी अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

10 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

51 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

56 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

1 hour ago