देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जाखन स्थित दून विहार में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित प्रबुद्धजन बैठक को सम्बोधित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून जाखन स्थित दून विहार में आभा जैन के आवास पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रबुद्धजन बैठक में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित किया और टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र की जनता से 19 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के पावन पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने और तीसरी बार नरेंद्र मोदी की देश का प्रधानमंत्री चुनने का अनुरोध किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की पांचों की पांचों लोकसभा सीटें रिकॉर्ड मतों से भाजपा जीतने जा रही है और एक नया इतिहास बनने जा रहा है।
इस अवसर पर टिहरी लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रोहिला, पार्षद, संजय नौटियाल, आभा जैन,भूपेंद्र कठेत, आरके शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…