Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की अपडेट दी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नवरात्रि में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. कई इलाकों में हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 13 अप्रैल को प्रदेश के सभी जनपदों में हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा प्रमुख स्थान हैं.जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह तापमान अधिकतम 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 13 अप्रैल को 4-5mm बारिश होने की संभावना है. साथ ही इस दिन अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. शेष अवधि में 10-14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चलने का अनुमान है. इस दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. इसलिए सभी कृषि गतिविधियों को मौसम के अनुसार व्यवस्थित किया जाना चाहिए.तापमान बढ़ने से चिलचिलाती गर्मी का अहसासतापमान पर नजर डालें तो सभी जिलों के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास हुआ है. दिन के समय चटक धूप खिलने से चिलचिलाती गर्मी का अहसास हो रहा है. बता दें कि गुरुवार को हल्द्वानी का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…