देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेशवीला रोड़ स्थित अपने निजी आवास तथा भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रुहेला, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर एक भारत और श्रेष्ठ भारत और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की सभी पार्टी कार्यकताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को नमन किया। जिनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के कारण से पार्टी आज शिखर पर पहुंची है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं लगन के द्वारा आज विश्व में अगर सबसे बड़ी पार्टी है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है। जिसके आज सबसे अधिक कार्यकर्ता देश के अंदर है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी हैं, यहां पार्टी कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्य की भांति आपसी प्रेम सामंजस्य से रहकर कार्य करते है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अंत्योदय की प्रेरणा को आत्मसात कर पार्टी की विचारधारा को देश के हर व्यक्ति तक पहुंचाकर भाजपा परिवार को और सशक्त एवं मजबूत करने का प्रयास करें। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रुहेला, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, बूथ अध्यक्ष दीपक बहुखंडी, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, डॉ बबीता सहोत्र, सतेंद्र नाथ, पूनम नौटियाल, राजेश राजौरिया, मोहन बहुगुणा, भावना चौधरी, ख़ुशी, जयंती राजश्री सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…