उत्तराखंड के चुनावी समर में योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त डिमांड, सीएम की छवि के सहारे भाजपा होगी मजबूत!

उत्तराखंड के चुनावी समर में योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त डिमांड, सीएम की छवि के सहारे भाजपा होगी मजबूत!
उत्तराखंड के चुनावी समर में योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त डिमांड, सीएम की छवि के सहारे भाजपा होगी मजबूत!
Lok Sabha Election 2024 देवभूमि उत्तराखंड के सियासी समर के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतारने का क्रम प्रारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल की रुद्रपुर रैली से इसकी शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा वर्ष 2014 से काबिज है।
अब उसके सामने लगातार तीसरी बाद हैट्रिक की चुनौती है।देवभूमि उत्तराखंड के सियासी समर के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतारने का क्रम प्रारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल की रुद्रपुर रैली से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में स्टार प्रचारकों के एक के बाद एक कार्यक्रम लगाने की पार्टी की तैयारी है।लोकसभा क्षेत्रों की तस्वीर देखें तो प्रधानमंत्री मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वहां जबर्दस्त डिमांड है।
पांचों लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व के पास योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों की मांग आ रही है।सीएम योगी के रोड शो की है मांग
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सबके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व से यहां के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में योगी की दो से तीन सभाएं अथवा रोड शो के कार्यक्रम मांगे गए हैं। प्रयास ये किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में 10 से 16 अप्रैल के बीच उनके कार्यक्रम तय हों।उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा वर्ष 2014 से काबिज है। अब उसके सामने लगातार तीसरी बाद हैट्रिक की चुनौती है। ऐसे में पार्टी के लिए पांचों सीटें खासी अहमियत रखती हैं। इसके लिए वह चुनाव प्रचार में कहीं भी कोई कमी छोड़ने के मूड में नहीं है और उसने चुनाव मैदान में पूरी ताकत झोंकी हुई है।
इसी क्रम में भाजपा अब राज्य के लिए घोषित अपने 40 स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाएं कराने की तैयारी में है।भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम लगाने की सभी लोकसभा क्षेत्रों से मांग आ रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से योगी आदित्यनाथ के अधिक से अधिक कार्यक्रम लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

48 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago