कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घर- घर जनसंपर्क कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर- घर जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर-घर जनसंपर्क कर आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी बांटे और स्टीकर भी लगाए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन से 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टी से जुड़कर शसक्त भारत के नव निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धी तक पहुंचाने में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद भूपेंद्र कठेत, अशोक, रमेश प्रधान, रवि सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

53 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago