विकासखंड द्वारीखाल : प्राप्त जानकारी अनुसार 6वर्षीय कार्तिक पुत्र मोहन सिंह अपनी चार वर्षीय बहन के साथ सुबह 7:30 के लगभग घर के पास शौच के लिए गया था, पहले से घात लगाये गुलदार ने अचानक हमला किया और उसे घसीटते हुए ले गया ।
बच्चे की आवाज सुन ताऊ कुलदीप ने बच्चे को गुलदार के जबड़े से छुड़ाया । जिससे गुलदार घबरा गया और मौके से भाग गया ।।
बच्चे को तुरंत राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली में फर्स्ट एड के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।कार्तिक की हालत गम्भीर है उसे काफी चोट आयी है ।
क्षेत्र में जहाँ कार्तिक के ताऊ कुलदीप की बहादुरी के चर्चे है वही क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी सवाल उठ रहे ।
पौड़ी क्षेत्र हमेशा से गुलदार के आतंक से परेशान रहा है ,ताजा घटना से क्षेत्र में फिर से दहशत का माहौल बन गया ।स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है ।
लोंगो का कहना है कि वन विभाग गुलदार को पकड़कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ देता है, जिससे गुलदार बार-बार ऐसे आत्मघाती हमले करते है ।
Post Views: 4
Post navigation
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…