*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ों समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण*  *सरकार

*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ों समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण*
*सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की जनसुनवाई*
 
*गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब
 
*सोमेश्वर अल्मोड़ा 29 मार्च*। प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो समस्याओं का निस्तारण कराया और कई मामलों में अधिकारियों को तुरंत तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
विकासखंड ताकुला के सोमदेव ग्राउंड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस शिविर में मेरे समक्ष जो भी समस्याएं आई हैं उनके निस्तारण में परिणाम भी दिखना चाहिए। अगर दिए गए निर्देशों को परिणाम में नहीं बदला तो सरकार अधिकारियों को बदलने में देर नहीं लगाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने एक सड़क के लंबे समय से टूटे होने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी विभाग को कहा कि आज ही इसका निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करिए। इसके अतिरिक्त शिविर में बिजली का बिल ज्यादा आने, नए खंबे लगवाने, बिजली के तारों के झूलने की समस्या, पेयजल आपूर्ति सही न होने की समस्या, पुल के निर्माण में दिक्कत, अस्पतालों में स्टाफ की कमी जैसी समस्याएं भी लोगों ने मंत्री के समक्ष उठाई, जिनका संबंधित विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में निस्तारण किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नें मौके पर मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों से कहा की समस्याओं का निस्तारण एक निश्चित समय सीमा के अंदर होना चाहिए।
शिविर में जल निगम के मुख्य अभियंता की जगह सहायक अभियंता के आने पर मंत्री ने मुख्य अभियंता का स्पष्टीकरण तलब किया है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, महिला, उद्यमी और किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ने जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर और किट वितरित की, साथ ही मरीजों को उपचार भी मुहैया कराया गया।
इस अवसर पर अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष अंजलि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

दिल्ली में CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, सांसद अनिल बलूनी भी रहे साथ – myuttarakhandnews.com

  अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अंकिता के…

2 hours ago

कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 17 और 18 अक्टूबर को इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

2 hours ago

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

विकास कार्यों को गति देने का आह्वान देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी)…

2 hours ago

Sathya Sai Seva Organisation to Organise Mega Free Heart Health Camp in Dehradun on November 1 –

 Dehradun: The Sathya Sai Seva Organisation Uttarakhand will organise a Mega Free Heart Health Screening…

3 hours ago

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती पर दो दिवसीय राजकीय मेले…

3 hours ago