चारधाम यात्रा के लिए खोले जाएंगे ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर

28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण होंगे शुरू
हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, हरर्बटपुर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, हरर्बटपुर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ठहरने वाले स्थान पर ही पंजीकरण कराया जाएगा। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया था। इसमें अब तक 18 लाख तीर्थयात्री अलग-अलग तिथियों में पंजीकरण करा चुके हैं।
इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण की व्यवस्था ऑफलाइन रहेगी। ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराने वाले यात्री 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरर्बटपुर (विकासनगर) में 15 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। चारधाम पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 18 लाख से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, इनमें 16741 विदेशी यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

11 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

15 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

17 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

17 hours ago

BJP will return to power in U’khand with even bigger mandate: Amit Shah

Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…

17 hours ago

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति साहू गिरफ्तार, दूसरी महिलाओं से संबंध, उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप- myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…

17 hours ago