*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बिनसर वनाग्नि में मृतक और घायलों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस,आर्थिक सहायता राशि के चेक भी किये वितरित*
*सरकार द्वारा पीड़ित परिजनों को दिया गया उचित मुवावजा,पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार -रेखा आया*
*वनाग्नि की घटना में मृतक पीआरडी जवान के आश्रित को दी जाएगी नौकरी-रेखा आर्या*
*अल्मोड़ा*: आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के ग्राम सौडा भेटुली अयारपानी पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बिनसर क्षेत्र में वनाग्नि की घटना में अपने प्राण गवाने वाले और घायल कर्मियों के पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उक्त घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए घायलों को एम्स दिल्ली रेफर करने के साथ ही उचित मुवावजा दिया गया।साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।वहीं उन्होंने मृतक और घायल पीआरडी जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।
कैबिनेट मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।उन्हें हर संभव मदद मिले इसका प्रयास किया गया है।कहा कि वनाग्नि में जो घायल हुए हैं उन्हें बेहतर उपचार मिले इसके लिए घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।कैबिनेट मंत्री ने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को 1.50 लाख और घायल पीआरडी जवान के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किये।साथ ही
उन्होंने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को कहा कि मृतक के आश्रित को नौकरी दी जाएगी।कहा कि उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल फायर वाचर कृष्ण कुमार पुत्र नारायण राम ग्राम भेटुली, अयारपानी तहसील व जिला अल्मोड़ा,पीआरडी जवान कुन्दन सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह नेगी,ग्राम खांखरी तहसील व जिला अल्मोड़ा,वाहन चालक भगत सिंह भोज पुत्र बचे सिंह ग्राम भेटुली, अयारपानी तहसील व जिला अल्मोड़ा,दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट पुत्र बद्री दत्त भट्ट ग्राम घनेली तहसील य जिला अल्मोड़ा और मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी उड़लगांव बाड़ेछीना तहसील व जिला अल्मोड़ा, दैनिक श्रमिक दीवान राम पुत्र पदी राम ग्राम सौडा कपडखान तहसील व जिला अल्मोड़ा,फायर वाचर करन आर्या पुत्र आनन्द राम ग्राम भेटुली तहसील व जिला अल्मोड़ा,पीआरडी जवान पूरन सिंह पुत्र दीवान सिंह ग्राम कलीन तहसील व जिला अल्मोड़ा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करती हूँ।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…