Categories: hindiUttarakhand

झुलसते पहाड़ों पर बारिश को लेकर आई खुशखबरी, IMD की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी से मैदान से लेकर पहाड़ अभी तप रहे हैं। गर्मी के तल्ख तेवरों से उत्तराखंड के लोग ही नहीं बल्कि पर्यटक भी झुलस रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 दिन के बाद प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने का पूर्वानुमान जारी किया है। तेज बारिश होने से तापमान में कमी आने की उम्मीद जताई गई है। गर्मी की छुट्टियों के चलते देश भर से लोग उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। पहाड़ी प्रदेश होने के कारण लोगों को यहां मौसम में कुछ ठंडक की उम्मीद खींच कर ला रही है, लेकिन इस बार उत्तराखंड में भी गर्मी ने तेवर तल्ख करे हुए हैं।प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं और पहाड़ों की तरफ़ जा रहे हैं, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में भी इन दिनों गर्मी के तेवर तल्ख हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की-फुल्की बारिश से भले ही राहत हो, लेकिन मैदानी जिलों में सूरज आग उगल रहा है। देहरादून से हरिद्वार तक लू जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जिलों में भी आज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्म हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।लू के बीच राहत वाली बारिश की उम्मीदप्रदेश के अन्य जिलों में गर्म हवाओं का ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के समय 27. 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों को दोनों पहर में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बीच मौमस विभाग की ओर से राहत वाली बारिश की खबर सामने आई है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में 19 जून को तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ सकती है। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में कुछ कमी आने से लोगों को राहत मिलेगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

एसआईआर प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों, बीएलओ और प्रशासन को दी गई जिम्मेदारी, लोकतंत्र की मजबूती…

12 minutes ago

उत्तराखंड में UCC के पहले हलाला तीन तलाक केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक, सबूत मिटाने का आरोप – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होने के बाद हलाला और तीन…

14 minutes ago

Bhagat Singh Koshyari to receive Padma Vibushan – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Former governor of Maharashtra and former chief minister of Uttarakhand,…

43 minutes ago

सीएम धामी ने सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को दी शुभकामनाएं

चार साल में 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

54 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…

2 hours ago