दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मां भगवती और महादेव की पूजा-अर्चना की –

देहरादून: दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ कैबिनेट मंत्री ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती और महादेव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर वह आज से पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नया सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कठिन समय में उन्हें जिस प्रकार सभी का साथ, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी,प्रदेश सरकार,जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद –

 चमोली। (प्रदीप लखेड़ा) हिमालय की दिव्य वादियों में स्थित चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के…

4 minutes ago

Faculty Capacity Development Workshop on Book Writing in Indian Languages concludes at HNB Garhwal University

my uttarakhand news Bureau  Srinagar Garhwal, 16 Oct: A two-day workshop on capacity development for…

6 minutes ago

लेज़र नागपाश में बंधे हनुमान, डिजिटल तकनीक से हुआ लंका दहन –

 देहरादून, । रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 के सातवें…

10 minutes ago

Ho Ka Law, Director of Hong Kong-based Green Ashes, Addressed Students at Graphic Era

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 16 Oct: Director of Hong Kong–based Green Ashes Tech Limited,…

17 minutes ago

Education Minister virtually inaugurates 62 Newly Upgraded Schools

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 16 Oct: With the objective of providing quality education to…

28 minutes ago