इस फेस्टिव सीजन स्विगी ने पेश किया मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर –

 देहरादून, : भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी ने अपने ऐप पर मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर शुरू करने की घोषणा की है। भोजन हर किसी की निजी पसंद होता है और एक ही घर या ग्रुप में लोगों की पसंद अलग-अलग हो सकती है। मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग को इसी तरह डिज़ाइन किया गया है ताकि यूज़र्स बिना किसी समझौते के अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकें। इस फीचर की मदद से यूज़र्स अलग-अलग तरह के व्यंजनों डिशेज और अपनी क्रेविंग्स को 5 अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से मिलाकर एक ही बार में ऑर्डर कर सकते हैं। एक आसान अनुभव देने के साथ-साथ यह फीचर यूज़र्स की बचत भी कराता है, क्योंकि इससे अलग-अलग कार्ट बनाने, बार-बार चेकआउट करने और बार-बार प्लेटफॉर्म फीस देने का झंझट खत्म हो जाता है।चाहे फैमिली गेट-टुगेदर हो, दिवाली पार्टी हो या लंबा वीकेंड, टेबल पर बैठे हर इंसान की खाने को लेकर पसंद अलग होती है। स्विगी के मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर के साथ, अब ग्राहक अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से अपने पसंदीदा स्टार्टर्स, मेन कोर्स और डेज़र्ट्स का ऑर्डर एक साथ दे सकते हैं। यह फीचर आपको घर बैठे फूड कोर्ट जैसा अनुभव देता है, जहाँ ग्राहक एक से ज़्यादा कार्ट बना सकते हैं, उन्हें एक साथ रखकर तुलना कर सकते हैं और बिना बार-बार चेकआउट, ओटीपी या पेमेंट स्टेप्स दोहराए, एक ही पेमेंट में 5 रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर कर सकते हैं। हर रेस्टोरेंट का ऑर्डर अलग से तैयार और डिलीवर किया जाता है, और एक ही साझा ट्रैकिंग स्क्रीन पर हर ऑर्डर अलग टैब में दिखाई देता है। स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर, सिद्धार्थ भाकू ने इस लॉन्च पर कहा, “खाना किसी भी जश्न का मुख्य हिस्सा होता है, लेकिन एक ऐसे मेनू पर सहमत होना जो सबको पसंद आए, हमेशा सबसे मुश्किल काम होता है। हम सचमुच फूड कोर्ट के कॉन्सेप्ट को आपके घर ला रहे हैं। मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग खाने से जुड़े इसी बड़े झंझट का हमारा समाधान है।”अपनों के साथ खाना खाने का मतलब अक्सर अलग-अलग स्वादों के बीच तालमेल बिठाना और किसी एक ऐसी चीज़ को चुनना होता है जिस पर सब मान जाएं, भले ही इसके लिए अपनी पसंदीदा डिश छोड़नी पड़े। स्विगी द्वारा की गई कस्टमर रिसर्च से पता चलता है कि 55% यूज़र्स एक ही बार में दो अलग-अलग कार्ट बनाते हैं और 5 में से 1 यूज़र अपने पहले ऑर्डर के 30 मिनट के भीतर दूसरा ऑर्डर देता है। इसके कारण कई बार लोग कार्ट को बीच में ही छोड़ देते हैं या अलग-अलग समय पर कई ऑर्डर देते हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

4 minutes ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

4 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

6 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

6 hours ago

BJP will return to power in U’khand with even bigger mandate: Amit Shah

Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…

6 hours ago

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति साहू गिरफ्तार, दूसरी महिलाओं से संबंध, उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप- myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…

6 hours ago