श्री बदरीनाथ धाम दर्शन कै पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल – my uttarakhand news

उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

Share0

Advertisement

सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्डा सहित कानपुर नगर निगम मैयर प्रमिला पांडेय भी पहुंची श्री बदरीनाथ धाम*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )श्री बदरीनाथ धाम में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है अभी तक साढ़े ग्यारह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है। अभी यात्रा में एक माह का समय बाकी है। इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल आज पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ पहुंचे।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बदरीनाथ धाम हैलीपेड से सीधे श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को आये जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री की अगवानी की। इससे पहले हैलीपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर वेदपाठ पूजा संपन्न की। कैबिनेट मंत्री द्वारा दर्शन पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद तथा अंगवस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि धामों में यात्रा व्यवस्थाओं का तीर्थयात्रियों के अनुकूल संचालन हो रहा है। चारधाम यात्रा की उत्तराखंड की धार्मिक -सास्कृतिक पहचान के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी में भी मुख्य भूमिका है। वन मंत्री ने श्री बदरीनाथ धाम में बदरीश तुलसी वन तथा पूर्वजों के नाम से धामों में वृक्ष लगाने को भी प्रोत्साहित किये जाने का आव्हान किया।गुरूवार को ही भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के प्रमुख लैप्टिनेंट जनरल मुकेश चड्डा भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। उनके साथ सेना के अधिकारियों ने भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। वहीं कानपुर नगर निगम मैयर प्रमिला पांडेय भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची। उन्होंने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए मंदिर समिति तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पहले बीते कल बुधवार को सेंट्रल कमांड एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे थे।इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

20 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago