Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लेक्चरर बनने का मौका, 600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, कल शुरू होगा आवेदन – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Sarkari Naukri : उत्तराखंड में लेक्चरर बनने का काफी अच्छा मौका है. इसकी तैयारी कर रहे युवा 18 अक्टूबर से लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 613 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. आयोग ने इसके लिए उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता वर्ग समूह ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट pcs.uk.gov.in पर जाकर करना है. आवेदन 18 अक्टूबर से शुरू होकर 7 नवंबर तक चलेगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म में करेक्शन 19 नवंबर से 28 नवंबर तक किया जा सकेगा.इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी, ओबीसी और EWS कैटेगेरी के उम्मीदवारों के लिए 172.30 रुपये है. जबकि एससी/एसटी के लिए 82.30 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 22.30 रुपये है. इसका पेमेंट डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.Uttarakhand Lecturer Bharti 2024: उम्र सीमालेक्चरर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.Uttarakhand Lecturer Bharti 2024: शैक्षिक योग्यतालेक्चरर पद पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. अभी आयोग ने शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जानकारी विस्तार से मिलेगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago