दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दिव्यांगजनों को मताधिकार के महत्व, मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन के दौरान उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में 21 अक्टूबर को गांधी शताब्दी अस्पताल, डालनवाला में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला स्वीप टीम ने दिव्यांगजनों को मतदान के महत्व तथा सुगम, सुलभ और समावेशी मतदान व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।वहीं, 22 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में खंड विकास कार्यालय, डोईवाला में दिव्यांगजनों के लिए मतदाता साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय, समाज कल्याण विभाग और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को मतदाता साक्षरता, निर्वाचन संबंधी सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।शिविर में जिला स्वीप टीम ने स्टॉल लगाकर जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की और दिव्यांगजनों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से दिव्यांगजनों सहित समाज के सभी वर्गों की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

6 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

6 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

7 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

7 hours ago