आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शहर में अभियान चलाकर पांच प्रतिष्ठानों को सील किया।MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में उन मामलों को शामिल किया गया, जहां आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किया गया था। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में नियोजित विकास सुनिश्चित करना और आवासीय कॉलोनियों के मूल स्वरूप को बनाए रखना है।उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में सुनियोजित विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्राधिकरण के अनुसार, यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। MDDA ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और आवासीय क्षेत्रों में नियम विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

6 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

11 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

11 hours ago