बीकेटीसी में वेदपाठी के चार पदों के लिए सीधी भर्ती इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

बीकेटीसी में वेदपाठी के चार पदों के लिए सीधी भर्ती इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में वेदपाठी के चार पदों के लिए सीधी भर्ती द्वारा उत्तराखंड के मूल/स्थायी निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
वेदपाठी पदों के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्कृत विश्विद्यालय से वेद विषय के साथ आचार्य की उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को पूजा-पद्धति व कर्मकांड के ज्ञान के साथ संस्कृत व हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है। वेदपाठी पद का वेतनमान रु० 9300-34800 ग्रेड पे 4200 (लेवल – 06) है। वेदपाठी पद हेतु नियम व शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र बीकेटीसी की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।
बीकेटीसी में वेदपाठी के पद लंबे समय से रिक्त चले आ रहे थे। इस कारण मंदिर समिति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली नहीं होने के कारण इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की सेवा नियमावली को प्रदेश कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इससे बीकेटीसी में विभिन्न खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की राह खुल गयी है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

8 minutes ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

10 minutes ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

4 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

4 hours ago