देहरादून, : एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में “लाइफ स्किल्स (बेसिक)” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के 60 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में जीवन कौशल की समझ विकसित करने तथा विद्यार्थियों के व्यक्तिगत, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास में सहयोग के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक रणनीतियों से उन्हें परिचित कराना था। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ. पूजा नैथानी एवं नवनीत बिजलवान ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने संवादात्मक चर्चाओं, व्यावहारिक गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से जीवन कौशल के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। सत्रों के दौरान आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या-समाधान, प्रभावी संवाद, सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे जीवन कौशलों के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही, इन कौशलों को विद्यार्थियों के दैनिक शिक्षण-अधिगम से जोड़ने की व्यावहारिक विधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागी शिक्षकों ने कार्यक्रम की व्यावहारिक एवं संवादात्मक कार्यप्रणाली की सराहना की और इसे अपने व्यावसायिक ज्ञान एवं कौशल को समृद्ध करने वाला उपयोगी मंच बताया। कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड ने प्रतिभागी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को अनुभव साझा करने, एक-दूसरे से सीखने तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Chief minister Pushkar Singh Dhami launched 67 development schemes worth more…
Dehradun News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…
लोक संस्कृति के संरक्षण से लेकर युवाओं के भविष्य तक, हर मोर्चे पर काम कर…