ऋषिकेश, दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो दोस्तों ने शराब पार्टी के बाद तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। श्यामपुर फाटक के पास बेकाबू स्विफ्ट कार ने सामने से आ रहे हरिद्वार नंबर के टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार गुजरात के 7 तीर्थ यात्राी घायल हो गए। एक यात्राी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से ऋषिकेश आए दोनों युवक शराब पीने के बाद स्विफ्ट कार संख्या डीएल4सी बीए 7129 से निकले। आरोप है कि दोनों तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे थे। श्यामपुर फाटक के पास कार अनियंत्रित होकर हरिद्वार नंबर के टेंपो यूके14टीए 4735 से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टेंपो भी पलटते पलटते बचा। हादसे के बाद टेंपो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया गया कि सभी यात्राी गुजरात के रहने वाले हैं और तीर्थयात्रा के लिए उत्तराखंड आए थे।
हादसे में 6 से 7 यात्राी घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में कार चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को सीज कर पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Post Views: 3
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The third session of Uttarakhand Vidhan Sabha for the year…
देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…
हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…
लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…
हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…