चकराता/देहरादून। सहिया से पहले लालपुल के पास शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
एसडीआरएफ के अनुसार शनिवार प्रातः डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि लालपुल के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है और उसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर टीम को टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली। वाहन में तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जबकि तीन लोग सामान्य रूप से घायल हुए।
एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू अभियान चलाया। जवान खाई में उतरकर घायलों तक पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
घायलों में रोहन कुमार (23) निवासी नई दिल्ली, अभिषेक दुबे (26) निवासी रोहिणी दिल्ली, अभिषेक (26) निवासी नोएडा, शिवानी सिंह (22) निवासी वाराणसी और प्रिन्स राज (22) निवासी वाराणसी शामिल हैं।
Post Views: 7
Post navigation
