Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

70 मीटर खाई में गिरी कार, 2 की मौत: 6 लोग जख्मी; गाजियाबाद से नैनीताल घूमने आए थे – myuttarakhandnews.com

नैनीताल/गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से नैनीताल घूमने आए टूरिस्टों की XUV कार 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मामा-भांजी की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। कार सवार परिवार के 8 लोग उत्तराखंड से गाजियाबाद लौट रहे थे।
रामगढ़ में कार बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने कार को कंट्रोल करने के लिए ब्रेक मारी, लेकिन वह खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस और SDRF की टीम बुलाई गई। किसी तरह घायलों को रेस्क्यू किया।
घायलों को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें हल्द्वानी के STH अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार रात 11:46 बजे मल्ला रामगढ़ में गागर के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के शिवपुरी सेक्टर, न्यू विजय नगर में रहने वाले सचिन XUV-700 कार (UP 14 FK 1616) से अपने भाई और बहन के परिवार के साथ मुक्तेश्वर घूमने आए थे। देर रात सभी लौट रहे थे। कार सचिन चला रहे थे।
मल्ला रामगढ़ में गागर के पास सचिन कार से नियंत्रण खो बैठे और कार खाई में गिर गई। स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर भवाली कोतवाली पुलिस और SDRF पहुंची और घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले सचिन और उनकी 12 साल की भांजी लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। हादसे में सचिन के भाई नितिन (32), बहन रुचि (35), नितिन की पत्नी कंचन (26) और बेटी शमा (8), विकास की बेटी निष्ठा (14) और लवीया (7) घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार सुबह हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला | | my uttarakhand news

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध महिला आश्रमों की महिलाओं के साथ बिताया दिन

उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़ में ‘जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…

3 hours ago