जनपद देहरादून : मौसम के खूबसूरत रूप से साथ हादसों का भी गहरा नाता होता है, कई बार बर्फबारी में पाला पड़ने से जानलेवा स्थिति बन जाती है ।इसी प्रकार की घटना आज शुक्रवार 27दिसम्बर 2024 चकराता त्यूणी मोटर मार्ग हुई , जिसमे एक कि मृत्यु और 4 लोग घायल हो गये ।बताया जा रहा है कि त्यूनी मोटर मार्ग लोखंडी के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।
मौके पर पाला पड़े होने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण ना रख सका ,गाड़ी फिसल कर खाई में गिर गयी, मौके पर एक व्यक्ति करन रावत उम्र 24 साल चम्बा आराकोट टिहरी की मौत हो गयी ।
वहीं 1-ऋषभ उम्र 27, निवासी इद्रापुरम दिल्ली,2- आकाश उम्र 28 साल चम्बा,3- कुमारी वैशाली उम्र 25 देहरादून ,4-कुमारी सपना उम्र 21 साल रायवाला देहरादूनघायल अवस्था मे मिले जिनको प्राथमिक उपचार के लिए चकराता सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
पांचों सुबह चकराता से कार संख्या UK07 BM 0257 में लोखंडी घूमने आए थे।इसी दौरान यह हादशा हुआ ।दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गयी , मौके राजस्व विभाग के क्षेत्रीय पटवारी अनिल चौहान और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से गम्भीर हालत में पांचों पर्यटकों को बाहर निकाला गया ।
Post Views: 9
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…