एनआरआई महिला की 20 करोड़ की संपत्ति कब्जाने में चार गिरफ्तार

सहारनपुर के शेरखान गैंग के शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
देहरादून। दून पुलिस ने एनआरआई महिला की 20 करोड़ की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी व खरीद- फरोख्त करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सहारनपुर के शेरखान गैंग के शातिर अभियुक्त मूंछ सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
यह गिरोह द्वारा शहर के खाली मकान/जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर व खरीद- फरोख्त कर कब्जा करते थे।
गौरतलब है कि बीते 21 नवंबर को थाना राजपुर में श्रीमती सुमन देवी, निवासी किशनपुर ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी सहेली श्रीमती रितु मेहता द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था। शेरखान आदि लोगों ने उनकी उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया ।प्राप्त तहरीर पर थाना राजपुर पर मुoअoसo- 256/24 बनाम शेरखान आदि के विरुद्ध धारा 329(4)/62 BNS, 420/467/468/471/120(b) भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
रजिस्ट्री कार्यालय , राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज व साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान व प्रमोद गिरी को गिरफ्तार किया गया।
नाम/पता अभियुक्तगण
(1)-विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ पुत्र किशन चंद निवासी अपर राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 38 वर्ष ।(2)-विनोद कुमार उर्फ KD पुत्र स्वर्गीय गुल चरण निवासी ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 44 वर्ष ।(3)-मुकेश चौहान पुत्र स्वर्गीय गेंदा सिंह निवासी अजबपुर कला दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 56 वर्ष ।(4)-प्रमोद गिरी पुत्र स्वर्गीय समुद्र गिरी निवासी दीप नगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष।
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर2-उप निरीक्षक प्रवेश रावत3-कांस्टेबल सुशील4-कांस्टेबल रविंद्र ,थाना राजपुर देहरादून

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

14 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

36 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

56 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago