महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में ‘कार मॉड्यूल’ कार्यशाला –

 
 
आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के तहत आयोजन, उत्तराखंड में पहल लागू करने वाला प्रथम मेडिकल कॉलेज बना
 
देहरादून। महिला चिकित्सकों के आत्मविश्वास, सुरक्षा और समग्र स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के अंतर्गत ‘कार (Kick Start Self Defence, Active Lifestyle and Resilient Mindset) मॉड्यूल’ पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस पहल को अपनाने वाला एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड का पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है।
कार्यशाला का आयोजन श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी), देहरादून शाखा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता (प्रोफेसर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रहीं।
राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा, डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. अल्पा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा एवं आत्मरक्षा, सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यशाला में 45 एमबीबीएस छात्राओं ने सहभागिता की। इस मॉड्यूल का उद्देश्य भावी महिला चिकित्सकों में आत्मविश्वास विकसित करना तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वयं की देखभाल की क्षमता को मजबूत करना है।
मुख्य अतिथि निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि औपचारिक चिकित्सा शिक्षा के साथ ऐसे प्रशिक्षण महिला चिकित्सकों में कार्यस्थल पर सुरक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल कौशिक ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. जी.डी.एस. बजाज, डॉ. नीरुल पंडिता, डॉ. बिंदु अग्रवाल, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. आशीष सेठी, डॉ. मोनिका, डॉ. श्रुति, डॉ. प्रेमिला तथा डॉ. तन्वी सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।
यह कार्यशाला चिकित्सा शिक्षा के साथ महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…

3 hours ago

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे…

3 hours ago

पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज

अपर चोपड़ा की पार्किंग एक माह में पूरी करने के निर्देश, हेरिटेज संग्रहालय और वीर…

3 hours ago

निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में 52 वर्षीय…

4 hours ago

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य…

4 hours ago