दवाओं का सेवन कर पत्नी के साथ गलत तरीके से बनाए संबंध, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज





विकासनगर। शादी की पहली रात में ही पति ने कामोत्तेजक दवाओं का सेवन कर पत्नी के साथ गलत तरीके से अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की मां, पिता और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा कि उसका विवाह 7 फरवरी 2023 को देहरादून निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप लगाया कि पहली रात में ही पति ने कामोत्तेजक दवाओं का प्रयोग कर उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाए। मायके से लौटने के बाद जब वह फिर से ससुराल गई तो फिर से पति ने इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। मना करने पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गाली गलौज और बात करना बंद कर दिया। गृहस्थी को बचाने के लिए यौन हिंसा की शिकार होती रही।

बताया कि पति के तंग और परेशान होकर उसने 27 फरवरी को कलाई काटकर जीवन लीला समाप्त करने का भी प्रयास किया अस्पताल पहुंचे पति ने निजी जीवन की बातें किसी को भी बताने से मना कर दिया। शर्म की वजह से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। आरोप लगाया कि सास व ससुर भी उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कम दहेज का ताना देते हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

10 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

13 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

19 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago