पिथौरागढ़। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप हादसे का शिकार हो गई। बीते दिन करीब ढाई बजे के आसपास पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली कि धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर एक यात्री जीप लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे, इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वह बेहद खतरनाक चट्टानी खाई है। ऐसे में किसी के भी बचने की उम्मीद कम ही है।
आज सुबह से दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को आईटीबीपी से मिली है। इस सूची के अनुसार जीप में बैंगलुरू निवासी आदि कैलाश यात्री सत्यवर्धा परीधा, नीलापा आनंद, मनीष मिश्रा और प्रज्ञा वारसम्या सवार थे, जबकि जीप में सवार हिमांशु कुमार और वीरेंद्र कुमार स्थानीय हैं।
धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर रवाना की गई थी, लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं हो सका। पहाड़ी से पत्थर गिरने से भी बाधा पहुंची। आईटीबीपी से मिली सूची के अनुसार जीप में छह लोग बताए जा रहे हैं।
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…