नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी – नैनीताल जिले के देवला तल्‍ला, पज्याला क्षेत्र में पुरानी सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दारमवाल पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरिंदर कुंजवाल सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी (धारा 420) का मुकदमा दर्ज किया है। मामला जमीन की रजिस्ट्री को लेकर सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि देवला तल्‍ला, पज्याला स्थित सरकारी भूमि को निजी बताते हुए उसकी रजिस्ट्री कराई गई। इस मामले की शिकायत किशनपुर गोलापुर निवासी रवि शंकर जोशी ने की थी।
इस पूरे प्रकरण की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दारमवाल का बयान
> “देवला तल्‍ला, पज्याला की जमीन हमने रजिस्ट्री से खरीदी है। जमीन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, हम उसका सम्मान करेंगे। केस दर्ज होने की जानकारी नहीं थी।”
👉 पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का बयान
> “मेरे बेटे हरिंदर कुंजवाल ने रजिस्ट्री की थी। अगर इसमें कोई गलती पाई जाती है तो न्यायालय का जो भी फैसला होगा, हम उसका सम्मान करेंगे।”
📌 जमीन खरीदने वालों की सूची
बताया जा रहा है कि इस भूमि की खरीद में भोलानाथ गार्डन निवासी चेतन रावत, घासमंडी निवासी अनिता गुप्ता , रामपुर रोड निवासी मीनाक्षी अग्रवाल, तल्ली बमोरी निवासी हरिंदर सिंह कुंजवाल, बंदोबस्ती निवासी वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा और नवाबी रोड निवासी अजय कुमार गुप्ता शामिल हैं।
इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच जारी है और प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Post Views: 7

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks