Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में इंस्टाग्राम रील से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का मामला – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आ रहा है। दून आईटी पार्क क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के घर से करीब एक साल पहले हीरे और सोने के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए थे। काफी समय तक चोरी का कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन नौकरानी के व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम रील ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।
एक साल पहले हुई थी गहनों की चोरीशिकायतकर्ता नितिशा वत्स ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले जब वह जाखन स्थित दून रिपब्लिक अपार्टमेंट में रहती थीं, तब उनके घर से दो हीरे की अंगूठियां, एक सोने की चेन और एक हीरे का पेंडेंट चोरी हो गया था। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन गहनों का कोई पता नहीं चल सका।
नौकरानी पर हुआ था शकमहिला को शुरुआत में अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर संदेह हुआ था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वह खुद शिकायतकर्ता के साथ पुलिस के पास भी गई। उसके इस व्यवहार के बाद महिला को लगा कि शायद चोरी किसी और ने की होगी।
व्हाट्सएप स्टेटस से खुला पूरा मामला29 जून को शिकायतकर्ता ने विमला देवी का व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम रील देखी। उसमें वह वही हीरे और सोने के गहने पहने दिखाई दी, जो उनके घर से चोरी हुए थे। इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस को लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारएसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर जोहड़ी रोड से आरोपी विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।
10 लाख रुपये के गहने हुए बरामदआरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक हीरे का हार, सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडेंट और एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
पूछताछ में कबूल किया जुर्मपूछताछ में विमला देवी ने बताया कि वह नितिशा वत्स के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने घर के लॉकर में रखे महंगे गहने देखे थे और लालच में आकर मौका मिलते ही उन्हें चुरा लिया। चोरी के बाद उसने मालकिन को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि गहने शायद कहीं और रखे गए होंगे। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने कई बार गहने बेचने की कोशिश की, लेकिन महंगे हीरे के आभूषण होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी।
आरोपी को कोर्ट में किया पेशपुलिस ने आरोपी विमला देवी, निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी बापू नगर, जाखन को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, इस मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून ने 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

8 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

28 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago