देहरादून, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने गुरुवार को अपने देहरादून स्थित मुख्यालय में सातवां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाने के साथ ही संघ की सात वर्ष की उपलब्धियों और उत्तराखंड क्रिकेट की बदलती तस्वीर पर चर्चा हुई। इस दौरान पदाधिकारियों, खेल विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों और युवा खिलाड़ियों ने प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा, सचिव किरन रौतेला वर्मा, संरक्षक पीसी वर्मा, उपाध्यक्ष अजय पांडे और सीईओ मोहित डोभाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रीय टीम से आईपीएल तक उत्तराखंड की धमकसीएयू की सात साल की यात्रा में प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। शाश्वत डंगवाल, आदित्य रावत और आदित्य राणा भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बने। वहीं राघवी बिष्ट और नंदनी कश्यप ने भारतीय महिला टीम में अपनी जगह बनाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
आईपीएल में आकाश मधवाल, स्वप्निल सिंह, राजन कुमार और युवराज चौधरी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला प्रीमियर लीग में प्रेमा रावत, राघवी बिष्ट और नंदनी कश्यप का चयन प्रदेश में महिला क्रिकेट के बढ़ते स्तर की कहानी बयां करता है।
घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शनउत्तराखंड की सीनियर पुरुष टीम रणजी ट्रॉफी में दो बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुकी है। अंडर-23 पुरुष टीम ने 2023-24 सत्र में ऑल इंडिया रनर-अप का खिताब हासिल किया। सीनियर महिला टीम भी दो बार ऑल इंडिया रनर-अप रही, जबकि अंडर-19 महिला टीम ने 2021-22 और 2022-23 सत्र में लगातार दो बार राष्ट्रीय चैंपियन बनकर इतिहास रचा।
700 से अधिक बीसीसीआई मुकाबलों की मेजबानीसीएयू ने प्रदेश में क्रिकेट के लिए मजबूत आधार तैयार करने के साथ बड़े स्तर पर मुकाबलों की मेजबानी भी की है। संघ अब तक 700 से अधिक बीसीसीआई मैचों का सफल आयोजन कर चुका है। इनमें रणजी ट्रॉफी के 50 से अधिक मुकाबलों के अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी, विनू मांकड़ ट्रॉफी, राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी और सीनियर महिला चैलेंजर ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं
नमन अवॉर्ड से बढ़ा प्रदेश का मानसत्र 2024-25 में ऑल इंडिया जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए लक्ष्य राय चंदानी को प्रतिष्ठित बीसीसीआई नमन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सचिन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना जैसे दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी में मिला।
UPL से मिल रहा युवा प्रतिभाओं को मंचउत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) और महिला क्रिकेट के आयोजन ने प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धी मंच तैयार किया है। इसके साथ ही जिला एवं राज्य स्तर पर अंपायर, वीडियो एनालिस्ट, कोचिंग, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और फिजियोथेरेपी से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा इंटर-डिस्ट्रिक्ट लीग आयोजित की जा रही हैं।
‘उत्तराखंड अब प्रमुख क्रिकेट हब’सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा ने कहा कि सात साल की यात्रा प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संघ से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की मेहनत का परिणाम है। दूर-दराज क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने से लेकर खिलाड़ियों के आईपीएल, डब्ल्यूपीएल और भारतीय टीम तक पहुंचने का सफर गर्व का विषय है। 700 से अधिक बीसीसीआई मैचों की मेजबानी से उत्तराखंड ने देश के प्रमुख क्रिकेट केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। आने वाले समय में प्रत्येक जिले में आधुनिक क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना लक्ष्य है।सचिव किरन रौतेला वर्मा ने कहा कि अंडर-19 महिला टीम की लगातार दो राष्ट्रीय खिताबी सफलताएं और खिलाड़ियों का बीसीसीआई नमन अवॉर्ड तक पहुंचना ग्रासरूट क्रिकेट विकास की सफलता को दर्शाता है। UPL और जिलास्तरीय लीग के माध्यम से प्रतिभाओं को लगातार तराशा जा रहा है। लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड से और अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर काउंसलर मनोज नौटियाल, कोषाध्यक्ष मानस मेंगवाल, संतोष गैरोला समेत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…