Categories: hindiUttarakhand

सावधान! उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन 10 जिलों में भारी बारिश का रेड और तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। काशीपुर में दीवार गिरने से 15 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के सभी और गढ़वाल मंडल के तीन जिलों में 12हवीं क्लास तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। पिथौरागढ़ में दारमा घाटी में गुरुवार दोपहर 11,820 फीट की ऊंचाई पर स्थित सीपू में मौसम की पहली बर्फबारी भी हुई। लगातार बारिश के चलते तीन हजार केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया। भारी बारिश से प्रदेश में एनएच, स्टेट हाईवे समेत 151 सड़कें बाधित हैं।देहरादून में बारिश से गिरा सात डिग्री पारा देहरादून में बुधवार रात और गुरुवार को पूरे दिन बारिश से पारा धड़ाम हो गया। 24 घंटे के भीतर तापमान 7.2 डिग्री तक गिर गया। बुधवार को जहां तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा यानी 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं गुरुवार को सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 27 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही, 12.9 डिग्री बारिश भी दर्ज की गई। इस कारण लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। इस दौरान बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी।चमोली का सरतोली मार्ग तीन माह से बंद उत्तराखंड में मॉनसून सीजन के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो गया है। चमोली के लासी सरतोली मार्ग पिछले तीन माह से बंद है, जिसके चलते 10 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है। उधर, बागेश्वर में बारिश से एक मकान का हिस्सा ध्वस्त हो गया, मगर जान-माल को कोई भी नुकसान की खबर नहीं है।विकासनगर में बारिश से धुल गई खेल की तैयारी विकासनगर में विद्यालयी शिक्षा के तहत गुरुवार से शुरू होने वाली मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले ही दिन बारिश ने झटका दे दिया। इस प्रतियोगिता के लिए की गई सारी तैयारियां बारिश में धुल गईं। ब्लॉकस्तरीय मिनी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक स्पर्धा के लिए नौ हजार रुपये का बजट दिया जाता है। उधर, ऋषिकेश में बारिश से गंगा का जलस्तर भी आम दिनों के मुकाबले बढ़ रहा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

8 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

11 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

17 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago