Categories: hindiUttarakhand

देहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरी कार, छह लोग सवार थे, दो की मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून; देहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की टाटा टियागो कार (UP 46M 6977) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो पर्यटकों की जान चली गई। वाहन में छह पर्यटक सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की। सुबह 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।मृतक1- अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश ( 32) -वाहन चालक2- अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)घायल1- गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29)2- राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश (30)3- मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (28)4- सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (27)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

19 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

40 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago