पल्टन बाजार से धामावाला तक पूर्व अधिष्ठापित स्ट्रीट लाईट के पोलों तथा अन्य विभागीय पोलो पर स्थापित होगें सीसीटीवी कैमरै, डीएम सविन बंसल ने जारी किये आदेश।

 
पल्टन बाजार से धामावाला तक पूर्व अधिष्ठापित स्ट्रीट लाईट के पोलों तथा अन्य विभागीय पोलो पर स्थापित होगें सीसीटीवी कैमरै, डीएम सविन बंसल ने जारी किये आदेश।
आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम के आदेश पर पल्टन बाजार में 15 स्थानों स्थापित किये जा रहें सीसीटीवी कैमरे
देहरादून दिनांक 14 नवम्बर 2024, (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बंसल ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पल्टन बाजार में निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे जिसके लिए जिलाधिकारी धनराशि पूर्व में ही जारी कर दी गई थी, पुलिस विभाग द्वारा चयनित स्थानों पर पूर्व से स्थापित विद्युत पोल एवं अन्य विभागीय पोल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति मांगी गई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़ नियन्त्रण एवं भीड़ के दौरान भगदड़ की घटनाओं एवं दैवीय आपदाओं अथवा अन्य किसी आकस्मिक घटनाओं की सतत् निगरानी एवं नियन्त्रित किए जाने के दृष्टिगत पल्टन बाजार से धामावाला तक 15 स्थानों पर 22 सी०सी०टी०वी० कैमरे मय सहवर्ती उपकरणों, पीए सिस्टम, फाईबर कनेक्टिविटी को अधिष्ठापित किये जाने के कार्य हेतु पल्टन बाजार क्षेत्र में पूर्व से अधिष्ठापित स्ट्रीट लाईट के पोलों तथा अन्य विभागीय पोलो पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सी०सी०टी०वी० कैमरे मय सहवर्ती उपकरणों, पीए सिस्टम, फाईबर कनेक्टिविटी अधिष्ठापित किए जाने की अनुमति प्रदान करने के आदेश जारी किये हैं।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में तंबाकू-गुटखा पर लगा बैन, करीब 40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान, व्यापारियों ने मांगा समय – myuttarakhandnews.com

देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…

19 minutes ago

उत्तराखंड के देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…

60 minutes ago

इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर उत्तराखंड के कारोबारी और डॉक्टर की बिजनेस डील, 48 घंटे तक चली जांच – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…

2 hours ago

उत्तराखंड में भाजपा ने सत्ता में हैट्रिक के लिए चला बड़ा दांव, चुनावी मैदान में उतारे 70 योद्धा – myuttarakhandnews.com

देहरादून। भाजपा ने सभी 70 सीटों पर विस्तारकों को प्रशिक्षित कर रवाना कर दिया है।…

2 hours ago