मदर डे पर श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में भावनाओं और खुशियों का उत्सव – my uttarakhand news

 
देहरादून। मदर्स डे के अवसर पर Shri Chaitanya Techno School में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माँ और बच्चों के अटूट रिश्ते को भावनात्मक और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में पीके से लेकर कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित किया गया।
विद्यालय परिसर में माताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय का वातावरण खुशियों, संगीत, हँसी और भावुक पलों से सराबोर रहा। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा अपने हाथों से तैयार किए गए सरप्राइज उपहार भेंट कर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों के स्नेह और माताओं की भावुक प्रतिक्रियाओं ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें मैजिक चिट गेम, बैलून बैलेंसिंग एक्टिविटी और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। माताओं और अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। उनकी मुस्कुराहट और उत्साह ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत बनाने के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि माँ का प्रेम जीवन का सबसे अनमोल और सच्चा उपहार है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

3 hours ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

3 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

4 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

4 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

7 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

7 hours ago