चमोली गढ़वाल :25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट ; – myuttarakhandnews.com


चमोली गढ़वाल (उत्तराखंड ):आज 24 मई गुरुद्वारा श्री गोविन्दघाट से पंचप्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब जी के पवित्र निशान सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना हुआ । बताते चले कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार 22 मई 2024 को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया।आज इस समूह का रात्रि विश्राम घांघरिया स्थित गुरुद्वारे में होगा,वहाँ से कल दिनांक 25 मई 2024 की प्रातः यह जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना होगा। तदुपरान्त श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यह यात्रा15 हजार फीट की ऊंचाई तक की यह रोमांचित कर देने वाली 18 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा है,जो हर एक श्रद्धालु की कठिन परीक्षा लेने वाली यात्रा भी है ।
परिचय -हेमकुंट साहिब चमोली जिला, उत्तराखंड, भारत में स्थित सिखों का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह हिमालय में 4632 मीटर (15,192.96 फुट) की ऊँचाई पर एक बर्फ़ीली झील के किनारे सात पहाड़ों के बीच स्थित है। इन सात पहाड़ों पर निशान साहिब झूलते हैं।इस तक ऋषिकेश-बद्रीनाथ सड़क मार्ग पर पड़ते गोविंदघाट से केवल पैदल चढ़ाई के द्वारा ही पहुँचा जा सकता है।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

3 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

10 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

14 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

16 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

22 minutes ago