*बीरोंखाल के कुणजोली में बादल फटा, महाराज ने जिलाधिकारी को दिये तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश*
पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी को
विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत कुणजोली में अचानक बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचने के साथ-साथ कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के कुणजोली गांव में बुधवार को अचानक बादल फटने से कुछ दुकानों के साथ-साथ लगभग 30 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी पौड़ी को प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के साथ-साथ कनेक्टिविटी बहाल करने को कहा। महाराज के त्वरित संज्ञान लेने के बाद मौके पर राजस्व उप निरीक्षक और उनकी पूरी टीम पहुंचने के साथ ही राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…