चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सभी छह व्यक्तियों के शवों निकाल लिया गया है। सभी के शवों को घटनास्थल से रेस्क्यू कर ज्योतिर्मठ पहुंचा दिया गया है।
शनिवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय प्रशासन एवं सेना के जवानों की रेस्क्यू टीमों ने क्षत विक्षित शवों को रेस्क्यू कर तोली नाला स्थित सड़क मार्ग पहुंचाया था। अंतिम शव सुबह 4:40 बजे लाया गया। इसके बाद सुबह 6:20 बजे मोर्चरी ज्योर्तिमठ लाया गया है l
ऐसे हुआ था हादसाशुक्रवार को खराब मौसम के बीच बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री देश के प्रथम गांव माणा घूमने भी गए थे। इसके बाद सभी हेलीकॉप्टर से सहस्त्रधारा लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योतिर्मठ क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रतापा (41 वर्ष), निवासी कर्नाटक।अरुण सालुंके (44 वर्ष), निवासी कर्नाटक।वी.बी. शंकर गौड़ा (39 वर्ष), निवासी कर्नाटक।सुधीर के. (50 वर्ष), निवासी कर्नाटक।एच.एस. नटराजा (51 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
ज्योतिर्मठ पहुंची डीजीसीए की टीमदुर्घटना की जांच के लिए शनिवार को डीजीसीए (नागरिक उड्डयन) की टीम पांडुकेश्वर पहुंच गई थी। आज टीम घटना स्थल पर जाएगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि टीम हादसे के कारणों का पता लगाएगी।
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…
उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Him Jyoti School (HJS), Sahastradhara Road, hosted the…
????????????? my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Doon Library & Research Centre, Dehradun, organised…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 29 Oct: Dr. Deepti Semwal, a guest faculty member…