chamoli news : चमोली जनपद के सीमांत ज्योर्तिमठ प्रखंड क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में भालूओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां पर लोग भालू के आतंक का शिकार हो रहे है, जिससे क्षेत्र में दहशत जैसा माहौल हो गया है। ज्योर्तिमठ के विभिन्न दूरस्थ गांवों में इन दिनों जंगली भालूओं द्वारा स्थानीय ग्रामीणों पर हमले की खबरें वन विभाग को काफी भाग दौड़ करा रही हैं। इसी बीच आज वन विभाग को ज्योर्तिमठ के दूरस्थ गांव डुमक की प्रधान यमुना देवी द्वारा अवगत कराया गया है कि आज सुबह 7.00 बजे लगभग 02 व्यक्तियों को भालू ने घायल कर दिया है।
गंभीर रुप से घायल महिला को एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर
जिसमें 01 महिला लीला देवी पत्नी सुन्दर सिंह की हालत अत्यंत गंभीर हैं। जिन्हे प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के निर्देशानुसार स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की टीम के सहयोग से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। भालू के हमलों को देखते हुए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर ने भी इलाकों में गश्त बढ़ा दी है।इसके साथ ही लोगों को अनावश्यक जंगल में न जाने की सलाह भी दी गई है।
सिमरन बिंजोला
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…