Roorkee road accident : रुड़की में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र कॉलेज से लौट रहे थे तभी रुड़की-हरिद्वार मार्ग पर एक रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की खबर से ही मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिमरन बिंजोला
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…