देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं कहा कि घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में भाजपा से जुड़े नेता का नाम सामने आने से प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब बेटियां घर से बाहर निकलने में भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
डॉ. गोगी ने कहा कि यदि सत्ता से जुड़े लोगों के नाम इस प्रकार के जघन्य अपराधों में सामने आते हैं, तो यह भाजपा सरकार की नैतिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली सरकार आज बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देना बंद करना चाहिए इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कवाली राजेश पुंडीर,ब्लॉक अध्यक्ष कौलागढ़ जितेंद्र तनेजा, अर्जुन पासी, अनिल बसनेत जगदीश धीमन, अभिषेक तिवारी, अभिनव थापर,पिया थापा अरुण शर्मा, रामकुमार थपलियाल, अल्ताफ अहमद,अंजू भारती,ट्विंकल अरोड़ा, सौरभ शर्मा, पिया थापा ,आलोक मेहता, संजय शर्मा, नितीश राजोरिया, रामबाबू, सूरज छेत्री, सुनील जयसवाल,जसविंदर मोटी,सावित्री थापा,लकी राणा, अरुण बलूनी, शिवम् कुमार , वीरेंद्र पंवार, राहुल तलवार, सुनील कुमार , गुलशन सिंह आदि मौजूद थे ।
नैनीताल झील में अचानक कूद गया 6 साल का बच्चा, फिर जो हुआ उसने जीत…
Commuters across Uttarakhand are likely to face significant travel disruptions as employees of the Uttarakhand…
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु…
The Meteorological Department has issued an ‘orange alert’ for heavy rainfall in certain areas across…
कोटद्वार। भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…
Kotdwar Accident: बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान पर रुके दो लोग, ऊपर…