देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य सचिवालय में सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या–800/2021 के अंतर्गत “मोलेखाल बाजार, सल्ट (अल्मोड़ा) में पार्किंग निर्माण” परियोजना की प्रगति एवं विस्तृत आगणन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विभागीय व्यय समिति के समक्ष आवास विभाग, वित्त विभाग एवं नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, देहरादून विनोद चौहान तथा निर्माण इकाई उत्तराखण्ड पेयजल निगम, रानीखेत की अभियंता श्रीमती नेहा रावत ने भी ऑनलाइन प्रतिभाग किया। कार्यदायी संस्था द्वारा परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में बताया गया कि चयनित स्थल की पर्वतीय एवं जटिल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण परियोजना में गहरी नींव, ढलान स्थिरीकरण, भूकम्परोधी डिजाइन तथा अतिरिक्त आरसीसी संरचनाओं की आवश्यकता है। इसी कारण प्रति कार पार्किंग लागत अधिक प्रस्तावित की गई है, जिसे तकनीकी रूप से पूर्णतः उचित एवं न्यायसंगत माना गया।
अधिकारियों ने अवगत कराया कि मोलेखाल बाजार एवं जौलीखाल क्षेत्र में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रस्तावित स्थल का ड्रोन सर्वे, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के माध्यम से परीक्षण किया गया, जिसमें स्थल पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया। कार्यदायी संस्था ने यह भी जानकारी दी कि चयनित भूमि को आवास विभाग के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रचलित है।
विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत विभागीय व्यय समिति ने परियोजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए तकनीकी समीक्षा के पश्चात निर्धारित ₹591.16 लाख की धनराशि पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव को नियमानुसार वित्त विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित पत्रावलियों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जाए, ताकि स्वीकृति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और योजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतर सकें।
डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित कर रही है। मोलेखाल बाजार में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परियोजना का डिजाइन तैयार किया गया है, जिसमें सुरक्षा एवं स्थायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…