Categories: hindiUttarakhand

चारधाम यात्रा 2025: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालु हुए परेशान, खराब रास्तों-लंबी लाइनों ने किया बेहाल – Uttarakhand

Chardham Yatra 2025: As soon as the doors of Badrinath Dham opened, devotees got upset, bad roads and long lines made them miserableइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)जोशीमठ/देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 शुरू हो चुकी है। रविवार को भगवान बद्री विशाल (बद्रीनाथ धाम) का कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि कपाटोद्घाटन समारोह प्रशासनिक लापरवाही से घिरा रहा। कपाट खोलने के अवसर पर बद्रीनाथ धाम पहुंचे तीर्थ यात्री काफी परेशान हुए। व्यवस्थाएं ठीक न होने की वजह से तीर्थ यात्रियों को दर्शन करने में असुविधा हुई।साथ ही बद्रीनाथ धाम में तीर्थ यात्री कच्चे और टूटे-फूटे रास्तों से होकर गुजरते नजर आए। यह रास्ते इतने खराब है कि किसी के साथ भी दुर्घटना हो सकती है। दर्शन की व्यवस्था में लगी पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठे। बताया जा रहा है कि यहां पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या देख प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। दर्शन के लिए लाइन में लगे तीर्थ यात्रियों में जमकर धक्का मुक्की हुई।बद्रीनाथ में अव्यवस्था देख दुखी हुए श्रद्धालुदर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे 75 वर्षीय राधे मोहन तिवारी और उनकी पत्नी ने बताया कि वह शनिवार शाम बद्रीनाथ धाम पहुंच गए थे। रविवार सुबह दर्शन के लिए मंदिर जाने लगे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें कई बार इधर से उधर घुमाया। अंततः वह ब मुश्किल टूटे-फूटे रास्तों से होकर मंदिर तक पहुंचे और दर्शन किए। यहां पहुंचे तीर्थ यात्रियों का कहना है कि मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन का व्यवहार तीर्थ यात्रियों के साथ ठीक नहीं है। साथ ही व्यवस्थाएं बेकाबू हैं। तीर्थ यात्री कह रहे हैं कि वे दूर-दूर से बद्रीनाथ धाम दर्शन करने आए हैं पर यहां की व्यवस्था देख मन व्यथित हैं।वीआईपी सिस्टम बस कागजों मे रूकाचारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रदेश सरकार ने कई बार घोषणा की, तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। खासकर कहा गया था कि चारधाम यात्रा के दौरान वीआईपी प्रोटोकॉल न के बराबर रहेगा। हालांकि कपाट खुलने के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आने वाले वीआईपी के लिए दो गेट अलग से बनाए गए। इससे तीर्थ यात्रियों को असुविधा हुई। सुबह 4 बजे से लाइन में लगे तीर्थ यात्रियों दोपहर 11-12 बजे तक भी दर्शन नहीं कर पाए, वह नाखुश नजर आए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

38 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

44 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago