Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लव जिहाद का घिनौना खेल; हिंदू लड़की को बनाया मुस्लिम… मौलवी ने जबरन पढ़ाया कलमा – Uttarakhand

Disgusting game of love jihad in Uttarakhand; Hindu girl converted to Muslim… Maulvi forcibly taught her Kalmaइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका धर्म बदलवाने और निकाह कराने का आरोप लगा है। राजस्थान के बसई क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाला एक परिवार अपनी 15 साल की बेटी को उत्तराखंड के पारा थाना क्षेत्र में पढ़ाई के लिए भेजा था। वहीं एक मुस्लिम युवक हमजा खान ने किशोरी को झांसे में लेकर 4 अप्रैल को नैनीताल ले गया। वहां एक मौलवी की सहायता से लड़की का जबरन धर्मांतरण करवाया गया और फिर निकाह कराया गया।परिवार की ओर से बताया गया कि आरोपी ने लड़की का नाम बदलकर “सानिया हमजा खान” रख दिया और उसे ज़बरदस्ती इस्लामी कलमा पढ़वाया गया। पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी को जब यह कलमा पढ़ना नहीं आया, तो मौलवी ने उसे रटवाया और दोहराने के लिए मजबूर किया।पीड़िता के पिता का कहना है कि जब वे स्थानीय पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे, तो शुरुआती तौर पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। मां ने रोते हुए बताया कि बेटी की ज़िंदगी बर्बाद कर दी गई, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार इस समय गहरे सदमे में है।थाना पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और हमजा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की को एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और पूरे मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पीड़िता की मां का कहना है, “हमारी बच्ची को बहलाकर फंसाया गया, हम चाहते हैं दोषी को सख्त सजा मिले ताकि ऐसा किसी और के साथ न हो।”

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून के देवकी कॉम्प्लेक्स में दुकान में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार सुबह एक दुकान…

16 minutes ago

Minister Joshi participates in Sharadotsav-2026, emphasises preservation of Folk Culture

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 10 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi participated as the Chief…

19 minutes ago

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम…

20 minutes ago

100 किलो सोने का लालच देकर कथित धोखाधड़ी! खटीमा में चार आरोपी गिरफ्तार, जमीन के सौदे की भी जांच। – myuttarakhandnews.com

खटीमा, ऊधमसिंह नगर खटीमा में 100 किलोग्राम से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर…

22 minutes ago

हरिद्वार कुंभ-2027 को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटी धामी सरकार –

देहरादून, । हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय…

27 minutes ago