चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी

विगत मंगलवार को सोशियल मीडिया तथा ई मेल धमकियों के बाद धामों की सुरक्षा व्यवस्था के बावत बीकेटीसी अध्यक्ष ने डीजीपी से की बातचीत
देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की ई मेल तथा सोशियल मीडिया पर मंगलवार से प्रसारित हो धमकियों के बाद प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से दूरभाष पर वार्ता कर चारों धामों सहित श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के बावत चर्चा की।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पर्याप्त एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं। पुलिस, आईटीबीपी तथा एसडीआरएफ के जवान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भी प्रशासन से समन्वय कर तीर्थयात्रियों का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्गों सहित मंदिर परिसरों की लगातार निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एवं ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चारधाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।
उन्होंने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन और अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन तथा बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव ने किया शुभारम्भ –

देहरादून,  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने  नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून में नाबार्ड से…

39 minutes ago

उद्योगों को सरल प्रक्रियाएं और सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री –

हरिद्वार, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार उद्योगों के लिए केवल…

45 minutes ago

मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करें पंचायत प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री –

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत…

58 minutes ago

हिमालयी हितों की रक्षा के लिए नया पुरस्कार, रस्किन बॉन्ड को पहला कार्बन जस्टिस अवॉर्ड –

  देहरादून ,  हिमालय और हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हित में उल्लेखनीय योगदान…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में एआई और डेटा विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी –

  देहरादून , । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई मानव बुद्धिमत्ता की उपज…

2 hours ago