सहायक नगर आयुक्त के कक्ष में शराब पीकर बदतमीजी करने वाले आउटसोर्स कर्मी पर बड़ी कार्रवाई, सेवा समाप्त

देहरादून : नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी (आर. के. एसोसिएशन) के कर्मी  उपेन्द्र थापा को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।
बताते चले की उक्त कर्मी मूल रूप से रिकॉर्ड रूम में तैनात था, जिसकी ड्यूटी अभी हाल ही में एस.आई.आर. (SIR) में लगाई गई थी। इनके संबंध में पूर्व में भी लगातार बिना सूचना कार्य से अनुपस्थित रहने और घोर लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
आज उक्त कर्मी उपेन्द्र थापा ने पूरी तरह शराब के नशे में धुत होकर सीधे सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में प्रवेश किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार(बदतमीजी) किया तथा शासकीय कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न की।
नगर आयुक्त का त्वरित एक्शन
अधिकारी के साथ हुए इस घोर अमर्यादित व्यवहार और अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय नगर आयुक्त महोदय द्वारा त्वरित कड़ा रुख अपनाया गया और उक्त अनुशासनहीन कर्मी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने हेतु अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय अनुशासन और अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमा से किसी भी परिस्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

1 hour ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago