चारधाम यात्रा आर्थिकी की रीढ़, इसे राजनीति से दूर रखें: मुख्यमंत्री – my uttarakhand news

 
नकारात्मक माहौल बनाने से बचने की अपील • प्रदेश में गैस संकट से किया इनकार
देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान चारधाम यात्रा को प्रदेश की आर्थिकी की “लाइफलाइन” बताते हुए इसे राजनीति से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में चारधाम यात्रा जारी है, लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार या बीकेटीसी का विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन पवित्र यात्रा को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम भगवान शिव की आस्था का प्रमुख केंद्र है और सरकार यात्रा को सुरक्षित व सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार भी है। ऐसे में नकारात्मक माहौल बनाने के बजाय यात्रियों और यात्रा को प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है।
गैस संकट से किया इनकार
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में गैस संकट की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उनकी हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से बातचीत हुई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का प्रभाव वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है, लेकिन भारत मजबूत नेतृत्व में इस स्थिति का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश में स्थिरता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कोविड-19 काल का उदाहरण दिया, जब भारत ने न केवल स्थिति पर नियंत्रण पाया, बल्कि 100 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक सहयोग का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

27 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

34 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

40 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago