आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का भी दावा, भविष्य में मांगें पूरी करने का भरोसा
देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा को समावेशी और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि उन्हें भी साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और एआई जैसी आधुनिक विषयों का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सभी वर्गों के लोग प्रेम और सद्भाव के साथ रहते हैं और सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज को किसी भी आधार पर बांटने का प्रयास नहीं किया जाएगा और सभी को समान अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत मदरसा बोर्ड पर भी कार्य किया गया है, ताकि वहां पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में न तो अल्पसंख्यक और न ही बहुसंख्यक का भेद होना चाहिए, बल्कि सभी को समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मुद्दे पर भी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया गया है और भविष्य में उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…